नवागत कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह का प्राचार्यों ने किया अभिनंदन

नवागत कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह का प्राचार्यों ने किया अभिनंदन
जौनपुर। मंगलवार, 01 सितंबर 2026 को सायंकाल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नवागत कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह से मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं के प्राचार्य प्रोफेसर एस.के. पाठक, गोविन्द वल्लभ पंत महाविद्यालय, प्रतापगंज, जौनपुर के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार पाण्डेय एवं तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्राचार्यों ने नवागत कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह को बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कुलपति को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, गुणवत्ता एवं प्रगति की दिशा में उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। इस अवसर पर डाॅ. राजेश बरनवाल, अश्वनी तिवारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन