भाजपा नेता मनोज सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

भाजपा नेता मनोज सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह ने मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. विद्यानिधि ओझा की धर्मपत्नी के निधन पर रामाश्रम कॉलोनी, जौनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि डाॅ.विद्यानिधि ओझा रामपुर नद्दी, मड़ियाहूॅं के मूल निवासी हैं। भाजपा नेता मनोज सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. विद्यानिधि ओझा के पुत्र विनय ओझा, प्रवक्ता राज इंटर कॉलेज, जौनपुर; संतोष कुमार ओझा, मार्केटिंग इंस्पेक्टर, वाराणसी, अजेय कुमार ओझा भारतीय राजस्व सेवा (IRS) संप्रति- आयकर आयुक्त, मुंबई एवं उजाला डेयरी सिकंदरपुर के अधिष्ठाता श्याम कुमार यादव, सेवालाल ओझा सेवानिवृत्त प्रवक्ता बलभद्र इण्टर कॉलेज पाली सुबासपुर एवं अश्वनी तिवारी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन