**हिन्दी दिवस के पूर्व अवशर पर अवधी के छन्द**

**हिन्दी दिवस के पूर्व अवशर पर अवधी के छन्द**
जाइ बसी महाप्रान निराला में,अक्षर-अक्षर वन्दन हिन्दी।
नीरज बच्चन की
कविता इठलाती रहे,अभिनन्दन हिन्दी।।
हिन्द के सांस में वास सदा,उर में करती स्पन्दन हिन्दी। 
शीतल गन्ध सुगंध सुबाषित,माथे गिरीश के चन्दन हिन्दी।।1।।

सात सुरों से सुशोभित जो,स्वर व्यंजन की परिधान है हिन्दी।
मोह रही जड़ चेतन को घनश्याम के बंशी की तान है हिन्दी।।
रीती नहीं जो अनादि अनन्त अखंड भरी रसखान है हिन्दी।।
जानकी राम की राधिका श्याम की,शक्ति गिरीश की प्रान है हिन्दी।।2।।

पोरइ -पोर भरी रसधार, सुशोभित अंगइ अंग है हिन्दी।
कोष अपार अलंकृत भूषण,भाव भरी सुचि रंग है हिन्दी।
अक्षर अक्षर अर्थ अनेक,गिरीश हिया की उमंग है हिन्दी।
लाख नदी धरती पे बहइ,महिमा जग जाहिर गंग है हिन्दी।।3।।

आनउ बान हउ शानउ देश क मान सदा अभिमान हउ हिन्दी।। 
भाउ भरी हरषात हिया अनुराग भरी  गुन खान हउ हिन्दी।। 
सूर कबीर के मान दई रस की गगरी रसखान हउ हिन्दी।। 
वास गिरीश के सांस करइ जग जाहिर हिन्द क प्रान हउ हिन्दी।। ------4

माई सरस्वती क वरदान हउ वीणा क झंकृत तान हउ हिन्दी।। 
पोरइ पोर लसी रस से अंग अंग कसी   उपमान हउ हिन्दी।। 
भाषा के माथे क बिन्दी  हउ हिन्दी सदा चमकैइ जस चांन हउ हिन्दी
मान करा अपमान किहा जिन, देश क ई सम्मान हउ हिन्दी।।----  ---5

भारत माता के भाल की बिन्दी तो विश्व को राह दिखा रही हिन्दी।। 
भाषा विलक्षण भाव भरी अनुराग हिया में जगा रही हिन्दी।। 
रोमैइ रोम अलंकृत झंकृत कोमल भाव लुटा रही हिन्दी।। 
बैर गिरीश नहीं मन में हर भाषा को कंठ लगा रही हिन्दी।।------6

देव ऋषि मुनि की मन मोहत मोहित विश्व गुमान है हिन्दी।। 
जोड़ नहीं कोई तोड़ नहीं जग में जग जाहिर मान है हिन्दी।। 
भाव भरी बलखाती सदा इतराती  गिरीश की प्रान है हिन्दी।। 
को नहिं जानत है जग में रस की गगरी रस खान है हिन्दी।।------+7
-------------गिरीश श्रीवास्तव"गिरीश
----------जौनपुर 9919667469

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन