बाबू शोभनाथसिंह मेमोरियल ट्रस्ट मध्यप्रदेश इकाई द्वारा कविगोष्ठी संपन्न

बाबू शोभनाथसिंह मेमोरियल ट्रस्ट मध्यप्रदेश इकाई द्वारा कविगोष्ठी संपन्न 
*बाबू शोभनाथसिंह मेमोरियल ट्रस्ट मध्यप्रदेश इकाई द्वारा दिनांक 23 सितंबर को हिंदी के महान साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर जी की स्मृति में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुत दी। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय महासचिव सत्यभामा सिंह जी द्वारा संस्था के लक्ष्य गीत से हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती संध्या श्रीवास्तव'साँझ जी ने सर्वप्रथम रामधारी सिंह दिनकर जी को कविता रूपी श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए काव्य संध्या का आगाज़ किया। आभा गुप्ता जी ने समाज में स्त्रियों के प्रति मानसिकता व वास्तविकता पर विचारोत्तेजक गीत प्रस्तुत किया। सोनिया नायडू जी ने श्रंगार रस पर रचना पाठ किया। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए पी द्विवेदी जी ने गांव की स्मृतियों को समेटकर एक कविता में पिरो दिया। प्रो शरद नारायण खरे ने समाज में व्याप्त विसंगतियों को दोहे रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ निशी मंजवानी जी ने गज़ल गायन कर कार्यक्रम में उपस्थित श्रोतागण स्नेहल जोशी जी, एस बी उपाध्याय जी, रोमा झा जी, सुनीता सैनी जी सभी का आभार प्रकट किया।*

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन