विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार, विद्यार्थियों को प्रेरित करने की सराहनीय पहल: पत्रकार शिवपूजन पांडे

विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार, विद्यार्थियों को प्रेरित करने की सराहनीय पहल: पत्रकार शिवपूजन पांडे
जौनपुर।  खुटहन थाना अंतर्गत स्थित  रुस्तमपुर गांव की पूर्व प्रधान स्व. विद्यावती पांडेय की पुण्य स्मृति में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज, रुस्तमपुर में ‘विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार-2026’ के तहत हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय– मोबाइल की बढ़ती लत : सुविधा से समस्या तक था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. विद्यावती पांडेय की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्रीकृष्ण पांडेय ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता श्री वीरेंद्र मिश्र ने की। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के साथ उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। कक्षा 10वीं के आदर्श वर्मा ने प्रथम, अंशिका मिश्रा ने द्वितीय और शिवराज गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृति जोरिया एवं समीक्षा जोरिया को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सुभाष पांडेय ने कहा कि विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की सराहनीय पहल है।
विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में शिक्षा, साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुचि पैदा करते हैं और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि स्व. विद्यावती पांडेय की स्मृति को जीवंत रखते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना इस पुरस्कार की सार्थक पहल है। इस अवसर पर कैप्टन अशोक उपाध्याय, देवी प्रसाद उपाध्याय, बंशबहादुर पाल, सुशील पांडेय, ओमप्रकाश उपाध्याय एवं राजेश पांडेय ने भी विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जगदीश पांडेय, डॉ. अनिल तिवारी, अशोक मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव मिश्रा, किशन यादव एवं हीरालाल गौतम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन बृजेंद्र तिवारी तथा प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने लोगों के प्रति आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन