हिन्दी पखवाड़ा महोत्सव में ज्ञान की कसौटी पर परखे गए विद्यार्थीसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर्ष तिवारी प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय; अतेंद्र मिश्र एवं खुशी मिश्रा संयुक्त रूप से तृतीय

हिन्दी पखवाड़ा महोत्सव में ज्ञान की कसौटी पर परखे गए विद्यार्थी
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर्ष तिवारी प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय; अतेंद्र मिश्र एवं खुशी मिश्रा संयुक्त रूप से तृतीय

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 14 से 29 सितंबर तक चल रहे हिंदी पखवाड़े की इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विविध विषयों पर अपनी ज्ञान-क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में हिंदी भाषा एवं साहित्य के साथ इतिहास, भूगोल, भारतीय संस्कृति, विज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए। 
प्रतियोगिता के परिणाम में हर्ष तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहित कुमार द्वितीय रहे, जबकि अतेंद्र मिश्र एवं खुशी मिश्रा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग एवं अधिष्ठाता कला संकाय, डॉ. अलका मिश्रा, डॉ. अजीत सिंह एवं डॉ. बबलू यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और व्यापक दृष्टि विकसित करती हैं। कार्यक्रम में मोना मिश्रा, सोनल सिंह, रत्ना सिंह, मनीष यादव एवं हर्ष सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन