*बृहद शिक्षक समारोह*
*बृहद शिक्षक समारोह*
मुम्बई
रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास मुम्बई मासिक काव्यगोष्ठी तो करती ही करती है।बीच बीच में अन्य आयोजन भी करती रहती है।जैसे २६ जनवरी १५ अगस्त राष्ट्रीय पर्व,होली मिलन व सम्मान समारोह। मुम्बई महानगर व आसपास को छोड़कर मुम्बई प्रवास पर आने वाले कवि कवयित्रियों का सम्मान समारोह शिक्षक दिवस व हिन्दी दिवस आदि का भी आयोजन करती रहती है।
इसी कड़ी में इस बार बृहद शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक -०६-०९-२०२६ दिन रविवार शाम साढ़े बजे से श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई में आयोजित कर रही है।जिसमे मुम्बई महानगर के आसपास के लगभग २५ से ३० शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है। पत्रकार विनय शर्मा दीप से बातचीत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं.जमदग्निपुरी ने बताया कि अल्प अर्थ के साथ संस्था समाज को साहित्य को एक नई दिशा देने के लिए सदैव तत्पर रहती है।इसीलिए प्रतिभा की खोज करने विद्यालय में बच्चों के बीच हिन्दी दिवस मनाने जाती है।इस बार हिंदी दिवस विद्या वारिधि कालेज संतोष भवन नालासोपारा ईस्ट में दिनांक- २०-०९-२०२६ दिन रविवार को दोपहर एक बजे से मनाने की योजना बनाई गई है।आप सभी साहित्य प्रेमी साहित्यकार सादर आमंत्रित हैं।
Comments
Post a Comment