हिंदी दिवस पर खड़ी बोली के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को नमन व कवि सम्मेलन व हिंदी साहित्य पर विशेष चर्चा सम्पन्न

हिंदी दिवस पर खड़ी बोली के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को नमन व कवि सम्मेलन व हिंदी साहित्य पर विशेष चर्चा सम्पन्न
पालघर, जिले के बोईसर नगर स्थिति जयश्री अपार्टमेंट में राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन नोइंग सिटीजन्स नीड़ क्लब केसीएन क्लब द्वारा 9 सितम्बर को हिंदी साहित्य व खड़ी भाषा के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को नमन करते हुए कवि सम्मेलन व हिंदी साहित्य पर विशेष चर्चा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसीएन क्लब निर्झरिणी के राष्ट्रीय संरक्षक कवि कौशल श्रीवास्तव उपस्थित रहे, कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत एमआईडीसी उपअभियन्ता अविनाश गजानन सँखे , एमएसईबी के उप कार्यकारी अभियन्ता प्रभुचरन सी चौधरी, बोईसर ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट लिपिक दीपक बालकृष्ण मोरे , वरिष्ठ समाजसेवी नीलेश अनन्त राउत समाजसेवी सुभाषचन्द्र दुबे को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी स्वामीनाथ पांडेय व विशिष्ट अतिथि के रुप में समाजसेवी सुभाष चन्द्र दुबे व पूर्व शिक्षक माणिकराव कोकने उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केसीएन क्लब निर्झरिणी जिलाध्यक्ष नवरत्न मिश्र अर्पित ने किया। कार्यक्रम में संगठन की साहित्यिक उपशाखा निर्झरिणी की 154वीं मासिक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें हिंदी विषय पर कवि कौशल कुमार श्रीवास्तव, कवि शेखर तिवारी, कवि बसन्त चौहान, कवि सम्पत उजाला कवि नवरत्न मिश्र अर्पित कवि वरुण मिश्र सहित साहित्यकारों ने अपनी बेहतरीन रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में केसीएन क्लब युवा मोर्चा सचिव चन्दन झा ,मनीष श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा  संजय भानुशाली, ओपी सिंह, संजय यादव, विनोद तिवारी प्रदीप पाण्डेय, नागेश्वर दास आस्मित नारायण, राकेश शर्मा, बैजनाथ महतो धनन्जय, यादव मनीष यादव सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे केसीएन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दन मिश्र त्यागी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन