मनपा एवं कामगार हास्पीटल के तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मनपा एवं कामगार हास्पीटल के तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित 
मुंबई 
मैत्री चॅरिटेबल ट्रस्ट एवं अष्टविनायक क्रीडा मंडळ सार्वजनिक गणेशोत्सव के तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिबीर व आयुष्यमान कार्ड  उपक्रम का आयोजन सोमवार 21 सप्टेंबर 2026 को बी डी डी चाळ क्र. 62 व 63 के मध्य रखा गया।शिवसेना शाखा क्र. १९५ व मैत्री चॅरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कु.ऐश्वर्या ताई सचिन अहिर के सहयोग एवं विशेष सहयोग अधीक्षक, ई एस आय सी रुग्णालय (कामगार हॉस्पिटल) किरण अरुण गावडे,बाळाराम सावर्डेकर के सहयोग से आयोजित किया गया। मनपा द्वारा आयोजित मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का निर्देशन स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी मोहिते एवं संयोजन डॉ प्रज्योत चौव्हाण ने किया। उक्त शिविर में मलेरिया व मधुमेह हेतु रक्त जांच, क्षयरोग हेतु थूंक कफ जांच, सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लडप्रेशर की जांच विशेषज्ञ डॉ द्वारा की गई तत्पश्चात उन्हें उक्त बिमारी की दवा दी गई। उक्त आयोजन में डॉ प्रज्योत चौव्हाण, विनय कुमार शर्मा,प्रिति चौधरी, सुजीत सोनावणे, प्रमोद जाधव, शर्वरी कदम, सुरक्षा सावंत, ग़ौरी कांबले, मीरा कांबले, मंदाकिनी सुर्यवंशी,अर्पणा लोंढे,समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे, डॉ अमोल दर्रोइ, डॉ मनीष सार्दुल के साथ कामगार हास्पीटल वरली से डा सत्यम जी शुक्ला, डॉ रूतुजा मंधाने, रोशनी चौधरी,सायली खरात, रोशनी कोथेकर,वर्षा गांगुर्डे का सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन किरण गावड़े,बाला सौरडेकर, वरिष्ठ समाजसेवी नरेन्द्र सिंह,अक्षय गोस्वामी,माधव पटेल,राजू अडसूल एवं नरसिंह गोस्वामी ने किया। उक्त शिविर का लाभ सैकड़ों नागरिकों ने लिया तथा गणेशोत्सव के अवसर पर सभी ने बाप्पा के दर्शन किया।आयोजक मंडल ने उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ देकर किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन