स्व.डॉ बाबूलाल सिंह की जयंती संपन्न।
स्व.डॉ बाबूलाल सिंह की जयंती संपन्न।
मुंबई :स्व. डॉ. बाबूलाल सिंह जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया और उनके समाज सुधार व जनकल्याण के कार्यों को नमन किया गया। स्व.डॉ बाबूलाल सिंह साहेब की जयंती डॉ. सचिन सिंह, कपिल सिंह और जयबाला सिंह द्वारा कपिल क्लिनिक, गाला नंबर 02, समिश्र सोसाइटी, केशव पाडा, पी के रोड़ मुलुंड पश्चिम में आयोजित हुई। जिसमें दीप प्रज्जवलित जयबाला, कपिल सिंह, डॉ सचिन सिंह ने करके जयंती का शुभारम्भ किया। सैकड़ो उपस्थित गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ समाजसेवी के. एन. सिंह, दया शंकर सिंह , हरीश वर्मा, बीरेंद्र पाठक , कॉग्रेस के नेता अजय पटेल, मंगला शुक्ला, स. पा. जिला अध्यक्ष शशिकांत यादव, शिक्षाविद् डॉ आर. एम. पाल, राजकुमार यादव, सी. पी. पटेल, एडवोकेट शरीफ खान, प्रख्यात समाजसेवी एवं आरपीआई(अ) के नेता प्रदीप गांगुर्डे सहित लोगों ने डॉ बाबूलाल सिंह के जीवन एवं उनके कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी कमी हम सभी को सदा खलती रहेगी। समाजसेवी सुरेन्द्र मिश्र, रतिनाथ शुक्ल, शीतला सिंह, निर्मल जैन, रमेशजायसवाल, के एम सिंह, ब्रिजेश सिंह, एस डी सिंह, एन के सिंह, डॉ राम मूर्ति वर्मा, राजकुमार सिंह, दीलीप गुप्ता, राकेश मिश्रा, नवीन सिंह, वीं के वर्मा, विन्दु वर्मा, दीना यादव, राजू श्रीवास्तव, दया पाल, मैथ्यू चेरियन, रवि वर्नवाल इत्यादि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की रीना मोजेश ने समिश्र सोसाइटी के बच्चों से नृत्य गीत प्रस्तुत किया।
Comments
Post a Comment