हिंदी भाषा, संवाद नही राष्ट्रीय एकता का सूत्र है - डॉ दामोदर खड़से

हिंदी भाषा, संवाद नही राष्ट्रीय एकता का सूत्र है - डॉ दामोदर खड़से 
गुरुवार, दिनांक २४ सितम्बर २०२६ को हिंदी पखवाड़े के दौरान सांस्कृतिक कार्य विभाग, महाराष्ट्र शासन के अधीन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, लक्ष्य फाउंडेशन एवं शेठ एन के टी टी जूनियर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शेठ एन.के.टी.टी सभागार में "बाल अभिव्यक्ति" का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के लिए निबंध-लेखन, काव्यपठन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे ७५ से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में सफल हुए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार-राशि के साथ-साथ पुस्तक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में डॉ दामोदर खड़से, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आनंद सिंह (वरिष्ठ उद्घोषक,आकाशवाणी मुंबई), श्री सुरेश मिश्र (सुप्रसिद्ध हास्य-कवि एवं मंच संचालक), डॉ जीतेन्द्र पाण्डेय (सदस्य -महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिति एवं अभ्यासक्रम संशोधन मंडल, पुणे) सुश्री मनीषा ठक्कर (प्राचार्या- शेठ एनकेटीटी. जूनियर कॉलेज) श्री राजेंद्र चव्हाण (उप-प्राचार्य-शेठ एनकेटीटी. जूनियर कॉलेज) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन श्री ओमप्रकाश तिवारी (पूर्व उप-महाप्रबंधक (राजभाषा हिंदी), भारतीय स्टेट बैंक) एवं श्री अंजनी कुमार द्विवेदी (प्रवक्ता, एसआईईएस कॉलेज, सायन) ने किया। 

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा, कि हिंदी भाषा भारत की आत्मा एवं राष्ट्रीय एकता का सूत्र है। उद्भोधन के क्रम में विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह नें जहाँ बच्चों को भाषण कला,उच्चारण कौशल्य और बारीकियों के बारे में समझाया, वहीं डॉ जीतेन्द्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सूचना प्रदान करते हुए लक्ष्य फॉउंडेशन के कार्यक्रम संयोजक एड. राजीव मिश्र ने बताया कि अकादमी के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। 

कार्यक्रम का कुशल सञ्चालन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती प्रतिभा पाटील एवं श्रीमती ललिता नारखेडे के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सचिव श्री सचिन निम्बालकर ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन