कवि एवं पुलिस अधिकारी जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट
कवि एवं पुलिस अधिकारी जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली स्थित कार्यालय में कवि एवं एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे से झाॅंसी की मूल निवासी दीपा आर्य एवं उनके भाई मनीष कटरा ने शिष्टाचार भेंट की। ज्ञात हो कि दिनेश कटरा की पुत्री दीपा आर्य प्रवक्ता हिन्दी, ए.एच.पी. इण्टर कॉलेज, छुटमलपुर, सहारनपुर में कार्यभार ग्रहण की हैं, जबकि उनके भाई मनीष कटरा रेलवे में कार्यरत हैं।
भेंट के दौरान साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। दीपा आर्य ने अपने शैक्षिक एवं साहित्यिक अनुभव साझा किए, वहीं मनीष कटरा ने भी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कवि जितेन्द्र कुमार दुबे का साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय योगदान है। उनका एक काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुका है एवं दो काव्य संग्रह प्रकाशाधीन हैं तथा विभिन्न दैनिक समाचार-पत्रों में उनकी कविताएं नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं। पुलिस सेवा के दायित्व निर्वहन के साथ ही साहित्य-सर्जन के प्रति उनकी निष्ठा अनुकरणीय है।
Comments
Post a Comment