बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विशेष कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विशेष कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन 
जौनपुर 
साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के जौनपुर इकाई द्वारा सितंबर माह की मासिक गोष्टी रविवार 5 सितंबर 2026 को गूगल मीट द्वारा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एस.बी. उपाध्याय ने की, मुख्य अतिथि के रूप में पुणे से ज्योति कृष्ण तथा राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह' सिया ' जुड़ी । राजेश पांडेय के सफल संचालन में कार्यक्रम को बल मिला। सरस्वती वंदना एवं संस्था के ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात क्रमशः सुमति श्रीवास्तव, वीनू त्रिपाठी, सारिका श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, विनय शर्मा दीप, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, संजय सिंह सागर, रामजीत मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, ज्योति कृष्ण, सत्यभामा सिंह, सीमा सिंह ने अपना-अपना काव्य पाठ किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर संयोजित यह कार्यक्रम अपनें विशालता को प्राप्त किया। अध्यक्षीय वक्तव्य में एस. बी. उपाध्याय ने गुरु, शिक्षक के भेद पर अच्छी विवेचना प्रस्तुत करी साथ ही इसी विषय पर अपनी रचना भी पढ़ीं। अंत में सीमा सिंह, अध्यक्ष जौनपुर इकाई ने बहुत ही संजीदे शब्दों के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन