उल्लास केन्द्र गभरा में नवाचारी गतिविधियों एवं टीएलएम का प्रदर्शन
उल्लास केन्द्र गभरा में नवाचारी गतिविधियों एवं टीएलएम का प्रदर्शन
गभरा, 09 सितंबर 2026। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गभरा, संकुल-घिरघोली, विकासखंड-छुईखदान, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) में बुधवार को विभिन्न नवाचारी गतिविधियों एवं शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवाचारी शिक्षकों द्वारा उल्लास के शिक्षार्थियों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को सरल, सहज एवं मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से जादुई पिटारा, विभिन्न प्रकार के कार्ड्स, प्रवेशिका, रेत, गिट्टी आदि स्थानीय एवं सहज उपलब्ध सामग्री का रचनात्मक उपयोग किया गया। इन सामग्रियों से उल्लास केन्द्र को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा शिक्षार्थियों को गतिविधि आधारित तरीके से सीखने का अवसर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वाचन दिवस का आयोजन भी किया गया, जिसमें उल्लास के शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सायंकाल स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संचालित साक्षरता केन्द्र का अवलोकन किया गया। उन्होंने केन्द्र में संचालित गतिविधियों एवं टीएलएम का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों के नवाचारी प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य उल्लास के शिक्षार्थियों में पढ़ने-लिखने के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं सीखने की भावना विकसित करना तथा स्थानीय संसाधनों के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी और आनंददायक बनाना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक श्री जी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में प्रधान पाठक श्रीमती आशा वैष्णव, प्रधान पाठक श्रीमती कला घृतलहरे, श्रीमती रोहिणी नेताम, श्रीमती राधा ठाकुर, श्रीमती अंजुलता कुजूर एवं श्री शंकर सिंह खुशरो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Comments
Post a Comment