*श्री कृष्णजन्माष्टमी,शिक्षक दिवस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न*
*श्री कृष्णजन्माष्टमी,शिक्षक दिवस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न*
छुईखदान _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में बस्ता मुक्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एक साथ तीन कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्व प्रथम प्रार्थना योग ध्यान उसके बाद शिक्षक दिवस विशेष कार्यक्रम के तहत प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन एवं सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा एवं बच्चों द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का पूजन किया गया प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने डॉक्टर राधाकृष्णन जी संक्षित जीवन परिचय बताया किस तरह से वे एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी देश के सर्वोच्च पद पहले उप राष्ट्र पति फिर बाद में राष्ट्रपति पद तक कैसे पहुंचा किस तरह से उनका जीवन कटा वे कैसे पढ़ाई लिखाई किया और उनके जन्म दिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मनाते हैं उसके बाद राधा कृष्ण बने बच्चों और फैंसी ड्रेस में भाग लिए बच्चों का परिचय प्राप्त किया फिर सभी बच्चों ने मिलकर अपने शिक्षक प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा का आरती पूजा करते हुए तिलक करके सम्मान किया
Comments
Post a Comment