गणपति विसर्जन पर प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं को वडापाव एवं जल वितरित
गणपति विसर्जन पर प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं को वडापाव एवं जल वितरित
मुंबई । गणपति विसर्जन के पावन अवसर पर गणेश भक्तों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार, 25 सितंबर को वडापाव एवं जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवाभावी उपक्रम तीनबत्ती, वालकेश्वर रोड, मलबार हिल में शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक आयोजित किया गया। विसर्जन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस दौरान वडापाव एवं पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। गणेशोत्सव आस्था और भक्ति के साथ-साथ सेवा, सामाजिक एकजुटता एवं सद्भाव का भी पर्व है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए इस उपक्रम का आयोजन किया गया। प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागी बनने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस पावन अवसर पर प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर ने ज्वेल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. अल्पा संजय शाह का सम्मान किया। इसके पश्चात डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं डॉ. अल्पा संजय शाह ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं डॉ. अल्पा संजय शाह ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर गणेशोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार, एकता, सद्भाव एवं सेवा की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सुनील कोकाटे, प्रीति प्रमोद मांद्रेकर आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए गणपति बप्पा से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
Comments
Post a Comment