मुलुंड,भीमवाड़ी निवासी अलका सिंह पाल की गणपति भक्ति बनी श्रद्धा और आस्था की मिसाल


मुलुंड,भीमवाड़ी निवासी अलका सिंह पाल की गणपति भक्ति बनी श्रद्धा और आस्था की मिसाल
मुंबई। भीमवाड़ी की रहवासी श्रीमती अलका सिंह पाल गणपति बप्पा की अनन्य भक्त हैं। गणपति बप्पा के प्रति उनकी श्रद्धा और भक्ति देखते ही बनती है। उनका कहना है कि वे बप्पा की सेवा और भक्ति के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को हमेशा तैयार रहती हैं।
इस वर्ष अलका सिंह पाल के निवास पर लगभग 10×10 फीट के कमरे में 5 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का भव्य आगमन हुआ। सात दिनों तक गणपति बप्पा की विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पूरे परिवार और श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में बप्पा की आराधना की तथा सातवे दिन धूमधाम से विसर्जन किया।
अलका सिंह पाल की इच्छा है कि आने वाले वर्षों में गणपति बप्पा की स्थापना और भी भव्य रूप में की जाए। उनका संकल्प है कि अगले वर्ष 12 फीट ऊंचे गणपति बप्पा की स्थापना बाहर सार्वजनिक स्थान पर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्त बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना का लाभ ले सकें।
गणपति बप्पा मोरया!
अगले बरस तू जल्दी आ!

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन