अवधेश विश्वकर्मा नमन द्वारा लिखित पुस्तक " मेरी अभिलाषा मेरा मन " का हुआ लोकार्पण
अवधेश विश्वकर्मा नमन द्वारा लिखित पुस्तक " मेरी अभिलाषा मेरा मन " का हुआ लोकार्पण
मुंबई
आकार म्यूजिक,विभावरी काव्य धारा तथा स्वर संगम फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 13 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि नाटककार,संगीतकार अवधेश विश्वकर्मा ' नमन ' की प्रथम पुस्तक मेरी अभिलाषा मेरा मन का लोकार्पण हुआ।नीलम पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण मीरा रोड स्थित विरूंगला केंद्र सभागृह में प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।सरस्वती वंदना संगीतमय स्वर में लेखक अवधेश विश्वकर्मा नमन ने किया।समारोह की अध्यक्षता हौशिला अन्वेषी ने किया तथा विशिष्ट अतिथियों में हृदयेश मयंक,हरिप्रसाद राय,शैलेश सिंह तथा राकेश शर्मा उपस्थित थे।सभी अतिथियों ने मेरी अभिलाषा मेरा मन पर अपने वक्तव्य रखते हुए पुस्तक समीक्षा किया।मुख्य अतिथि हुबनाथ पांडेय ने पुस्तक पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अवधेश विश्वकर्मा 'नमन' अपने गीतों और ग़ज़लों को विरूंगला केंद्र में संगीतबद्ध करके प्रस्तुति दें ताकि इनके भाव एवं संदेश लेखनी के माध्यम से गीतों और ग़ज़लों के रुप में समाज के बीच जाए जो बहुत प्रसिद्ध होंगी।विशिष्ट अतिथि आर एस विकल ने पुस्तक में संकलित रचनाओं पर प्रकाश डाला तथा समाज के विघटनकारी तत्वों पर की गई टिप्पणियों पर ध्यान केंद्रित किया।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर जनाब शमीम अब्बास ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए अवधेश विश्वकर्मा 'नमन' को मुबारकबाद दी। पुस्तक लोकार्पण पश्चात दूसरे सत्र के रूप में कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता जनाब शमीम अब्बास ने किया जिन्होंने अपनी ग़ज़लों से महफ़िल में समां बांधा दिया।कवि सम्मेलन का खूबसूरत संचालन अमित दुबे ने किया लगभग साठ कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया जिसमें वरिष्ठ गज़लकार एन बी सिंह नादान,अनिल राही, प्रमोद पल्लवित,विनय शर्मा दीप,आनंद पाण्डेय केवल, त्रिलोचन सिंह अरोरा, जाकिर हुसैन रहबर,अंजनी कुमार द्विवेदी,लालबहादुर यादव, श्रीधर मिश्र,अरूण दुबे,अनिल गौड़, कल्पेश यादव,नीतू पांडेय क्रांति, लक्ष्मी यादव,कुसुम तिवारी,लक्ष्मी कांत कमलनयन,वीरेंद्र यादव, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी,दिनेश बैसवारी,ओम प्रकाश तिवारी,नन्दन मिश्रा,शेखर तिवारी,डॉ दिनेश कुमार वर्मा, प्रोफेसर डॉ दिनेशवर्मा,रामसिंह, विजय कुलकर्णी,रामजी कनौजिया, राम व्यास उपाध्याय,भूपेंद्र मिश्र, रामदत्त तिवारी,सुनीता गुप्ता,आनंद शंकर,राजेश कुमार सिंह,पुलक चक्रवर्ती,राहुल पी,विजय नाथ मिश्र, वीर बहादुर यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी अतिथियों,पत्रकारों एवं महानगर में संचालित सभी साहित्यिक संस्थाओं के अध्यक्षों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।अंत में नमन ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,पत्रकारों, संपादक एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment