सत्यभामा सिंह कृत स्पर्श चेतना को मिला साहित्य रत्नाकर सम्मान
सत्यभामा सिंह कृत स्पर्श चेतना को मिला साहित्य रत्नाकर सम्मान
लखनऊ
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था युगधारा फाउंडेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 19 सितंबर 2026 को किया गया। जहां मुंबई महानगर की ख्यातिप्राप्त कवियत्री सत्यभामा शिवकुमार सिंह कृत चौथी पुस्तक ' स्वर संवेदना ' का लोकार्पण हुआ तत्पश्चात ' स्पर्श चेतना ' को संस्था द्वारा साहित्य रत्नाकर सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सहस्त्र बुद्धे सहित अनेकों वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित थे।आयोजन युगधारा के अध्यक्ष श्रीमती गीता अवस्थी, उपाध्यक्ष आकाश अवस्थी एवं महासचिव सौम्या मिश्रा एवं सहयोगियों द्वारा किया गया जहां सत्यभामा सिंह को सम्मान प्राप्त हुआ। लखनऊ में सत्यभामा सिंह का सम्मान हुआ यह जानकर महानगर मुंबई के साहित्यकारों ने बधाइयां दी।सत्यभामा सिंह बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की राष्ट्रीय महासचिव हैं जिन्होंने पत्रकार विनय शर्मा दीप को बताया कि मेरे काव्य-संग्रह ‘स्पर्श चेतना’ को युगधारा फाउंडेशन द्वारा ‘साहित्य रत्नाकर सम्मान’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। इस सम्मान के साथ प्राप्त ₹2500 की सम्मान राशि मेरे साहित्यिक सृजन के प्रति विश्वास और प्रोत्साहन का स्नेहिल प्रतीक है।इस आत्मीय सम्मान के लिए युगधारा फाउंडेशन की महासचिव सौम्या मिश्रा तथा युगधारा के समस्त पदाधिकारियों एवं साहित्य-प्रेमी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।
Comments
Post a Comment