निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जाना निबंध विधा का महत्व

निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जाना निबंध विधा का महत्व
प्रयागराज। प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज के अकादमिक भवन स्थित ए-जी6 सेमिनार हॉल में 23 सितंबर 2026 को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निबंध विधा के स्वरूप, महत्व एवं लेखन-कौशल से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समन्वयक  हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह ने की।   जिनके मार्गदर्शन से  हमेशा  से ही साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता रहा है कार्यक्रम की संयोजक  सहायक आचार्य हिन्दी विभाग डॉ. अलका प्रकाश तथा डॉ. अजीत सिंह, रहे। सह-संयोजक के रूप में बबलू यादव तथा आयोजन सहयोगी के रूप में अमित यादव, कोमल यादव एवं किसलय सिंह उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। आयोजन सहयोगी के रूप में अमित कुमार यादव, कोमल यादव एवं किसलय सिंह की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम में डॉ. अलका प्रकाश ने निबंध विधा पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि निबंध केवल किसी विषय पर विचारों को लिखित रूप देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लेखक की विचारशीलता, अभिव्यक्ति-कौशल, भाषा और दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाली महत्वपूर्ण साहित्यिक विधा है। उन्होंने निबंध क्यों लिखा जाता है, निबंध की रचना कैसे की जाती है, उसकी विषय-वस्तु क्या हो सकती है तथा एक प्रभावी निबंध की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं, इन बिंदुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से निबंध विधा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और सक्रिय सहभागिता की। चर्चा के दौरान साहित्य के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी निबंध लेखन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को विषय की समझ, विचारों का क्रमबद्ध प्रस्तुतीकरण, भाषा की स्पष्टता तथा तार्किक अभिव्यक्ति के महत्व से अवगत कराया गया।

इसके पश्चात निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सत्याप्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका सिंह एवं आयुष यादव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रत्ना सिंह एवं अनुराग आजाद संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन  सुरभी तिवारी ने किया। अंत में सुमन लता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में निबंध लेखन के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनके विचारों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने की क्षमता को प्रोत्साहित किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन