एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे के कुशल मार्गदर्शन में आशियाना पुलिस ने की प्रभावी कार्यवाही
एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे के कुशल मार्गदर्शन में आशियाना पुलिस ने की प्रभावी कार्यवाही
लखनऊ। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आशियाना थाना पुलिस ने चेन लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों शनि कश्यप उर्फ गोलू तथा अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। एडीशनल डीसीपी मध्य ज़ोन जितेन्द्र कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त मध्य ज़ोन जितेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की दो चेन, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक संख्या UP32PR5996 बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि शनि कश्यप आशियाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशियाना गजेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक मनीष सिंह, सुनील कुमार यादव, शिवप्रकाश सिंह, अभिषेक कुमार, प्रतीक सिंह, ब्रह्मेश्वर राय, कांस्टेबल बृजेश कुमार तथा कांस्टेबल सन्नी मान शामिल रहे।
Comments
Post a Comment