अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ बनाए गए जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ बनाए गए जितेन्द्र कुमार दुबे
लखनऊ। पुलिस विभाग में अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता एवं साहित्यिक अभिरुचि के लिए पहचान रखने वाले जितेन्द्र कुमार दुबे को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) मुख्यालय, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
24 जुलाई 1974 को वाराणसी के कैथी में जन्मे जितेन्द्र कुमार दुबे ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से भू-भौतिकी में एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की तथा स्नातकोत्तर परीक्षा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के माध्यम से वर्ष 1999 में लेखा परीक्षक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2005 में सहायक भू-भौतिकीविद् तथा वर्ष 2007 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयन प्राप्त किया एवं वर्ष 2009 में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर भी उनका चयन हुआ था।
जितेन्द्र कुमार दुबे वर्ष 2011 से पुलिस उपाधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने मुरादाबाद, ग़ाज़ीपुर, भदोही, झांसी, इलाहाबाद, गोंडा, जौनपुर, कासगंज एवं लखनऊ में विभिन्न पदों पर कार्य किया। इससे पूर्व वे अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य एवं उत्तरी लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे।
पुलिस सेवा के साथ ही जितेन्द्र कुमार दुबे की साहित्य में भी विशेष रुचि है। उनकी कविताएं विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित होती रही हैं। उनकी साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी व्यापक सराहना मिली है।साहित्य एवं लोककल्याणकारी कार्यों से निरंतर जुड़े हुए हैं।
यूपीपीसीएल मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर साहित्य एवं पुलिस सेवा से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित की हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन