हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में शिक्षक दिवस एवं उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी सम्मान समारोह संपन्न
हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में शिक्षक दिवस एवं उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई :हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह की अध्यक्षता हिंदी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने की। विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री राजेंद्र सिंह तथा विभिन्न संकायों के पदाधिकारी और शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्याध्यापिका शामल खानविलकर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करते हुए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
स्वर्गीय श्री पृथ्वीराज सिंह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान — श्रीमती पद्मा सिंह
श्री आई. डी. सिंह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान — श्रीमती सोनिया एम. नागरानी
स्वर्गीय श्रीमती प्यारी देवी महादेवी सिंह सम्मान — श्रीमती निशा एम. पांडेय
स्वर्गीय श्रीमती अभिराजी रामसकल सिंह सम्मान — श्री निमेश सुजीत सिंह
श्रीमती अभिराजी आई. डी. सिंह सम्मान — श्री सुभाष ए. गौंड
श्री आई. डी. सिंह सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान — श्रीमती संदीप कौर सैनी
डॉ. राजेंद्र सिंह ‘कर्मयोगी’ सम्मान — श्री जगदीश ए. सिंह
विशेष रूप से ‘कर्मयोगी’ पुरस्कार पिछले तीन वर्षों के दौरान विद्यालय में सबसे कम आकस्मिक अवकाश लेने वाले शिक्षक को प्रदान किया गया।
समारोह में शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यालय के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना की गई। समारोह अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह ने अपने आशीर्वचन में कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण भी करते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना का सम्मान है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की पर्यवेक्षिका श्रीमती ननिता भांबरी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment