प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाणगंगा में महाआरती संपन्न
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाणगंगा में महाआरती संपन्न
मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मलबार हिल स्थित ऐतिहासिक बाणगंगा में महाआरती का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की प्रमुख उपस्थिति में भक्तिमय वातावरण में महाआरती संपन्न हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देशसेवा के कार्य को और अधिक मजबूती मिलने के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाणगंगा में महाआरती कर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो, इसके लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। देश के विकास के संकल्प और जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज इस पवित्र स्थल पर प्रार्थना की है।उन्होंने आगे कहा कि “हमारी संस्कृति में धार्मिक आस्था और राष्ट्रसेवा को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे मंगलमय अवसर पर देश की प्रगति और प्रत्येक नागरिक के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करना, हम सभी की सामूहिक भावना है।नमहाआरती के दौरान बाणगंगा परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही देश की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में स्थानीय नगरसेवक, नागरिक, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment