मंगल भारत अभियान,केशव सृष्टि एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा हुआ वृक्षारोपण

मंगल भारत अभियान,केशव सृष्टि एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा हुआ वृक्षारोपण
पालघर
12 सितंबर 2026 को पर्यावरण संरक्षण,हरित भारत के निर्माण तथा आदिवासी किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से रेगलीज़ मेडिकेयर लिमिटेड ने अपनी दसवीं वर्षगांठ मंगल भारत अभियान,केशव सृष्टि एवं राष्ट्रीय सेवा योजना मुंबई विश्वविद्यालय के सहयोग से ग्राम शेनसरी पाटीलपाड़ा, पोस्ट बापूगांव तालुका दहानू, जिला पालघर में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया।कंपनी की पिछले एक दशक की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले चिकित्सकों के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से 1000 आम,अमरूद,नींबू एवं काजू के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।१४४ प्रतिभागियों सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों,विद्यार्थियों, चिकित्सकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।शुभारंभ पारंपरिक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुई।रेगलीज़ मेडिकेयर लिमिटेड की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं था बल्कि कंपनी की एक दशक लंबी विकास यात्रा में साथ देने वाले चिकित्सकों के प्रति सम्मान आभार और कृतज्ञता का हरित प्रतीक था।कार्यक्रम में रेगलीज़ मेडिकेयर लिमिटेड की महाप्रबंधक सिमंतनी पांजा,मंगल भारत अभियान के अध्यक्ष मनोज टोडी, जनसंपर्क अधिकारी इशिका शर्मा, पालघर जिला प्रमुख तनिष त्रिवेदी,पालघर जिला समन्वयक श्याम यादव, अभियान समन्वयक रोनक त्रिवेदी एवं मोहित त्रिवेदी, तथा केशव सृष्टि, वाडा के कृषि प्रमुख दिलीप पावरा, विनोद भोये कासा केंद्रप्रमुख, दिनेश भोये कासा विस्तारक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंगल भारत अभियान के संस्थापक संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान को आगे बढ़ाया गया। रेगलीज़ मेडिकेयर लिमिटेड के निदेशक दीपक देसाई एवं पल्लव शाह तथा विक्रय एवं विपणन अध्यक्ष जी. नरेंद्र ने इस पर्यावरणीय पहल को अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया।
केशव सृष्टि के निदेशक विमल केडिया के मार्गदर्शन में ग्राम विकास योजना को इस वृक्षारोपण अभियान से जोड़ा गया। वहीं संतोष गायकवाड़, केशव सृष्टि,वाडा ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
वृक्षारोपण के साथ आदिवासी किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण पर विचार किया गया।केशव सृष्टि की ग्राम विकास योजना के अंतर्गत लगाए गए आम, अमरूद, काजू एवं नींबू जैसे फलदार वृक्ष आने वाले वर्षों में आदिवासी किसानों के लिए आय एवं आजीविका का स्थायी साधन बन सकते हैं।
इस प्रकार इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण विस्तार और ग्रामीण आर्थिक विकास को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया।“एक नागरिक – पाँच पेड़” का संकल्प लिया गया।मंगल भारत अभियान की जनसंपर्क अधिकारी इशिका शर्मा ने सभी 144 प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।संस्थापक संतोष शर्मा ने  “हरित भारत” की परिकल्पना के अंतर्गत यह संदेश दिया गया कि यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष पाँच देशी वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प ले तो देश के पर्यावरण में व्यापक एवं दीर्घकालीन सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।पालघर जिला प्रमुख तनिष त्रिवेदी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी दी।डॉ. ज्ञानेश्वर भोसले,पी. एल. श्रॉफ महाविद्यालय, चिंचणी; डॉ. सचिन एच. राऊत, कॉम. जी. एस. पी. महाविद्यालय, तलासरी तथा डॉ. मधुरा सुरवे, विवा महाविद्यालय, विरार पश्चिम की सहभागिता रही।प्रोफेसर कोमल पाटील राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विवा महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना पालघर जिला इकाई समन्वयक,प्रोफेसर सुशील शिंदे वनस्पति विज्ञान ठाकुर कॉलेज विज्ञान एवं वाणिज्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना मुंबई विश्वविद्यालय इकाई समन्वयक तथा अजय शिंदे क्षेत्रीय राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशक का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन