आइसीएमआर में धूमधाम से मनाया गया हिंदी पखवाड़ा
आइसीएमआर में धूमधाम से मनाया गया हिंदी पखवाड़ा
मुंबई। राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय रक्त एवं प्रतिरक्षा विकार अनुसंधान संस्थान, मुंबई में बड़ी धूमधाम से हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत हिंदी में तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के अधिकाधिक कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। केम अस्पताल,परेल मुंबई के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। इससे पूर्व संस्थान की निदेशक श्रीमती डॉ.मनीषा मडकईकर, सुरेश मिश्र, डा. बाबूराव बुनडींटी, अनिल परदेशी, सुप्रिया लाड़, डाक्टर उमेर बारगीर ने दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। सभी वक्ताओं ने हिंदी के उत्थान, प्रचार प्रसार,एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। इसके बाद हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रेयसी आठल्ये ने किया। अमरेंद्र ठाकुर के सफल संयोजन व मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर केदार ,डॉ उमेर बारगीर, नितिन राजमणि, सोमप्रकाश धनगर, श्रीमती अपर्णा दलवी,, श्रीमती मीनाक्षी केसरकर, संतोष नाइक, आनंद सहित भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment