वार्षिक जिमखाना दिवस मनाया गया।

वार्षिक जिमखाना दिवस मनाया गया। 
मुंबई :हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित रामनिरंजन झुनझुनवाला महाविद्यालय (स्वायत्त), घाटकोपर में वार्षिक जिमखाना दिवस के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।इस अवसर पर हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को असफलता से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि “असफलता ही सफलता की कुंजी है।”
 वर्ष 2025-26 के खेल पुरस्कार वितरण समारोह में श्री निलेश भोसले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के संयुक्त सचिव, को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया,  उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हार से निराश नहीं होना है, जीत की जिद पैदा करनी है।” साथ ही उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग करने तथा सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से समय न गंवाने की सलाह दी।
हमारे महाविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र श्री निलेश भोसले ने अपने विद्यार्थी जीवन में महाविद्यालय की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के बल पर वर्ष 1993 में उनकी कप्तानी में महाविद्यालय ने पहली बार अंतर-महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता का चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया। यह विजय महाविद्यालय के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि बनी।
एक पूर्व छात्र के रूप में उनकी उपलब्धियाँ न केवल महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाती हैं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हिमांशु दावड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा महाविद्यालय के उप-प्राचार्य एवं खेल निदेशक डॉ. यतीन वि. राणे ने जिमखाना का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।” 
आभार प्रदर्शन खेल निदेशक श्रीमती सीमा गद्रे ने किया। 
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन