शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
शास्त्री विद्यालय हाई स्कूल विरार में शिक्षक दिवस धूमधाम सेमनाया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष भरत मकवाना ने की।अपने उद्बोधन में भूत-भविष्य-वर्तमान की रोचक व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार शैक्षणिक मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। आदर्श शिक्षक अशोक सिंह, अवधनारायण सिंह, रवींद्र उपाध्याय, समरनाथ यादव का सम्मान संस्था के अध्यक्ष मकवाना साहब एवं मंत्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने शाल- श्रीफल -पेन तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर किया। इस अवसर पर निर्भीक साहसी सत्यान्वेषी पत्रकार राकेश सिंह तथा रमेश पटेल को पत्रकार गौरव प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या रचना माने ने मकवाना साहब का तथा सुरेन्द्रनाथ सिंह का सम्मान आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने किया। समारोह में उपेंद्र राय तथा व्यास जी का भी सम्मान किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर दसवीं के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल सुपरवाइजर क्लर्क शिक्षकेतर कर्मचारियों की भूमिका निभाई। इन विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। संस्था ने विद्यालय के शिक्षकों का भी लेखनी प्रदान कर सम्मान किया।
समारोह को सफल बनाने में घनश्याम यादव, प्रगति ठाकुर, विपिन दुबे, सविता ठाकरे,नीता सिंह, प्रिया मिश्रा, रचना दुबे, अनिल तिवारी, उदयनाथ त्रिपाठी ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। मनोरमा उपाध्याय ने आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment