बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कविगोष्ठी संपन्न
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कविगोष्ठी संपन्न
पालघर
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के पालघर इकाई द्वारा सितंबर माह की मासिक गोष्टी गुरुवार 3 सितंबर 2026 को गूगल मीट द्वारा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुसुम तिवारी ने किया,मुख्य अतिथि के रूप में मिर्जापुर से उषा कनक पाठक जुड़ीं।लक्ष्मी यादव के सफल संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई किरण तिवारी ने सरस्वती वंदना एवं संस्था के ध्येय गीत को गाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की तत्पश्चात क्रमशः अर्चना झा,सत्यभामा सिंह, किरण तिवारी,नीतू पांडे क्रांति, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,जितेंद्र यादव,लक्ष्मी यादव ने अपना-अपना काव्य पाठ किया।बिना किसी पूर्व योजना के जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम अनायास ही आध्यात्मिक एवं कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया।सभी ने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित रचना प्रस्तुत की। किसी ने कृष्ण जन्म किसी ने बाल लीला, राधा से अठखेलियां, उलाहना, वियोग- संयोग आदि। रणछोड़ नाम की पूरी कथा अपनी शानदार रचना के माध्यम से भाई जितेंद्र यादव ने प्रस्तुत कर सभी को रामधारी दिनकर की याद दिला दी।मुख्य अतिथि उषा कनक पाठक ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और अपनी शानदार रचना सुनाईं जो वर्षा ऋतु एवं नारी विमर्श पर आधारित थी। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुसुम तिवारी ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अपनी सुरीली आवाज़ में बहुत ही सुन्दर गीत 'सखा मेरे कैसे मैं भूलूॅं ब्रज धाम' सुनाया। अंत में किरन तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और काव्य गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Comments
Post a Comment