हिंदी विद्या प्रचार समिति का 88वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
हिंदी विद्या प्रचार समिति का 88वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
हिंदी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर (पश्चिम), मुंबई का 88वाँ स्थापना दिवस समारोह शनिवार, 5 सितंबर 2026 को श्री वैजनाथ साबू सभागृह में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र सिंह जी, अध्यक्ष, हिंदी विद्या प्रचार समिति ने की।समारोह में अतिथि के रूप में श्री धर्मेश गिरी, नगरसेवक,घाटकोपर प व श्रीमती राखी जाधव नगरसेविका घाटकोपर पू उपस्थित रहे।समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मुख्याध्यापक, हिन्दी हाई स्कूल घाटकोपर, श्री राजेन्द्र डी सिंह द्वारा किया गया।
समारोह में जिन गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया, उनमें प्रमुख रूप से—
डॉ. राजेन्द्र सिंह जी, डॉ. उषा मुकुंदन, श्री उमेश सिंह, डॉ. हिमांशु दावड़ा, श्री राजेंद्र डी सिंह,श्री राजदीप वीरेंद्र सिंह, श्री राजीव सिंह, श्री आदित्य प्रकाश सेंगर, श्री परिमल अरविंद सिंह, डॉ मधुरा कलमकर एवं श्रीमती संगीता मेहरोत्रा, श्री धर्मेश गिरी, श्रीमती राखी जाधव शामिल रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। श्री धर्मेश गिरी व श्रीमती राखी जाधव ने संबोधन में हिंदी विद्या प्रचार सभा द्वारा संचालित अनेकों शिक्षण संस्थानों के योगदान की सराहना की।
डॉ. राजेन्द्र सिंह जी ने अध्यक्षीय संबोधन में हिंदी विद्या प्रचार समिति की दीर्घकालीन शैक्षणिक एवं सामाजिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह का विशेष आकर्षण हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित, हिंदी हाई स्कूल, हिंदी प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग, श्री इंद्रदेव सिंह हिंदी हाई स्कूल अंग्रेजी माध्यम, प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग, श्री इंद्रदेव सिंह इंटरनेशनल स्कूल (सी.बी. एस. सी.), राम निरंजन झुनझुनवाला महाविद्यालय, एच. वी. पी. एस. लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। इनमें गणेश वंदना, आरोहण, भारूड, वराहस्वरूपम्, अटल भक्ति-अजय शक्ति, ‘Say NO to Drugs’, नाटिका—युग बदला, सवाल वही, न्याय कहाँ?, वारकरी वारी नृत्य तथा ‘क्या से क्या हो गया’ जैसी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
श्रीमती शामल खानविलकर द्वारा उपस्थित सभी सम्मानियों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के योगदान की भी सराहना की गई। समारोह के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Comments
Post a Comment