हिंदी पखवाड़ा महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी पखवाड़ा महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “हिंदी के शब्द, नशामुक्ति का संकल्प” रखा गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ नशामुक्ति के प्रति सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के समन्वयक हिंदी विभाग के अध्यक्ष, प्रो. आशुतोष कुमार सिंह सर रहे एवं प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अलका मिश्रा एवं डॉ. अजीत सिंह तथा सह-संयोजक डॉ. बबलू यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरभी तिवारी, शोधार्थी, हिंदी विभाग द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा हिंदी भाषा के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने वाले रचनात्मक एवं प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान तृषा द्विवेदी तथा द्वितीय स्थान सत्या प्रजापति को प्राप्त हुआ। वहीं तृतीय स्थान आकाश सिंह एवं कृष्णा केशरवानी को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में अमित यादव, कोमल यादव, प्रियंका तिवारी, मनीष यादव, सुमन लता एवं किसलय सिंह सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हिंदी भाषा और नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में अमित यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन