*कारगिल विजय दिवस मनाया गया*
*कारगिल विजय दिवस मनाया गया*
दिनांक 27 जुलाई 2026 को माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित श्रीमती मणिबेन एम. पी. शाह महिला कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय माटुंगा (स्वायत्त) में एन.सी.सी. कंपनी 3 यूनिट द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में 33 कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट सुवर्णा जोशी के मार्गदर्शन में भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना पत्की , मैनेजमेंट के सेक्रेटरी श्री वसंत खेतानी, डॉ. शिल्पा चरनकर सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में वीर जवानों के फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, एवं पुष्पांजलि के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के साहस और बलिदान को नमन किया गया। प्रिंसिपल डॉ अर्चना पत्की ने बच्चों को कारगिल युद्ध में बलिदान होने वाले शहीद जवानों के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम ने कैडेट्स में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment