गुरु पूर्णिमा पर स्नेहा शैलेश पांडे ने किया शिक्षकों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर स्नेहा शैलेश पांडे ने किया शिक्षकों का सम्मान
भायंदर। गुरु पूर्णिमा के पावन पुण्य महापर्व पर मीरा भाईंदर महानगर पालिका की शिक्षण सभापति स्नेहा शैलेश पांडे ने मिराभाईंदर महानगरपालिका के गोडदेव मराठी शाळा  इंद्रलोक , भाईंदर पूर्व जाकर वहां मुख्याध्यापक एवं 5 शिक्षकों का शॉल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा और गुरु महिमा  एवं महत्व के बारे में बताया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभापति स्नेहा पांडेय ने कहा कि गुरु ही  विद्यार्थियों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं ,उन्हें शिक्षित करते हैं ,उन्हें एक उत्तम आदर्श नागरिक बनाते हैं। प्रत्येक नागरिक के जीवन के विकास में गुरु का अत्यंत योगदान होता है, अतः हमें जीवन पर्यंत  अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए।समाजसेवक आचार्य शैलेश पांडे भी उपस्थित रहेl

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता