बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पुणे इकाई की गोष्ठी संपन्न

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पुणे इकाई की गोष्ठी संपन्न 
पुणे 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभानाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पुणे इकाई के तत्वावधान में शनिवार २५ जुलाई 2026 शन को मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में उर्वशी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।कार्यक्रम संयोजन सत्यभामा सिंह ने किया जिसमें पुणे के गणमान्य कवि और कवयित्री उपस्थित रहे।सर्वप्रथम पुणे के बेहतरीन कवि अवनीश कुमार ने सरस्वती वंदना की,फिर क्रमशः अलका अग्रवाल ने बरसात पर एक रचना पढ़ी। सुप्रसिद्ध ग़ज़लकारा  इंदिरा पूनावाला ने गजल पढ़ी।विजया बाला स्याल ने दिल को छूने वाली एक मर्मस्पर्शी रचना सुनाई। संस्था की राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा ने भी समसामयिक विषय पर एक गजल प्रस्तुत किया।अवनीश कुमार ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं जिनमें उन्होंने एक नदी के बारे में गहन विचार रखा और संस्कृति से जुड़ी हुई बातें साझा कीं।उर्वशी ने सस्वर कंठ से बहुत खूबसूरत भजन गाया जिसमें शिव भक्ति पूरी ऊर्जा से समाहित हो गई थी।डॉ ज्योति कृष्ण ने एक गजल पेश की।आदर्शिनी श्रीवास्तव ट्रेन यात्रा के दौरान भी इस कार्यक्रम से जुड़ीं।पटल उनके इस समर्पण के लिए आभारी है।अंत में अध्यक्ष ने सभी की प्रस्तुतियों की सम्यक समीक्षा और प्रशंसा की तथा अपना काव्य पाठ भी किया।संचालन पुणे इकाई अध्यक्ष डॉ ज्योति कृष्ण ने किया।आभार ज्ञापन अवनीश कुमार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता