डॉ अभय संतोष शर्मा ने फिजियोथैरेपिस्ट बनकर किया परिवार का नाम रोशन
मुंबई
महानगर के काजूपाढा बोरीवली स्थित सामान्य जीवन यापन करने वाले परिवार से परिश्रम करके अभय संतोष शर्मा ने NEET 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण करके फिजियोथैरेपी कोर्स के लिए एडमिशन नासिक शहर में लिया। प्रत्येक वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए फिजियोथैरेपी की डिग्री 2026 में हासिल कर ली।अब अभय संतोष शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट की डिग्री लेकर डॉ की उपाधि प्राप्त कर लिए हैं जिसकी खबर सुनकर निकट मित्र, संबंधी उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां देने पहुंच रहे हैं। डॉ अभय संतोष शर्मा का कहना है कि पीड़ित, असहाय, निर्बल परिवार के उत्तम स्वास्थ्य हेतु मुफ्त में परामर्श दूंगा तथा जितना संभव हो सकेगा सहायता भी करुंगा। मूलतः डॉ अभय उत्तर प्रदेश की धरती से आते हैं उनके अंतर्मन में गरीबों के प्रति समर्पण भाव है। शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
Comments
Post a Comment