विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उमेश चन्द्र को भावभीनी विदाई

विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उमेश चन्द्र को भावभीनी विदाई
लखनऊ, 31 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत उमेश चन्द्र 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दरबारी लाल बिल्डिंग स्थित कार्यालय में संयुक्त निदेशक डॉ. शान्त्वना तिवारी के नेतृत्व में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उमेश चन्द्र के दीर्घ, निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। 

समारोह के अंत में उमेश चन्द्र ने सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और कहा कि शासकीय सेवा में मिले सहयोग एवं स्नेह को वे सदैव स्मरण रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता