लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध छात्र आशुतोष शुक्ल का यूपी टीजीटी में हुआ चयन

लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध छात्र आशुतोष शुक्ल का यूपी टीजीटी में हुआ चयन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कालीचरण पीजी कॉलेज में कार्यरत डाॅ. मनोज कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में हिन्दी विभाग के शोध कार्य कर रहे आशुतोष शुक्ल का चयन प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (यूपी टीजीटी) पद पर हुआ है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, लगन, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट परिणाम है।

इस अवसर पर एडीसीपी लखनऊ एवं प्रख्यात कवि जितेन्द्र कुमार दुबे ने दूरभाष पर सीतापुर के निवासी आशुतोष शुक्ल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, "आप अपने व्यक्तित्व की सुगंध समाज में निरंतर बिखेरते रहें। आपकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें विश्वास है कि आप शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे।"

आशुतोष शुक्ल की इस सफलता पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों , शोधार्थियों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन