भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न 
ठाणे 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार 25 जुलाई 2026 को मुन्ना सिंह विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे पश्चिम में उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति में संपन्न हुई।उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती शिल्पा सोनटक्के ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव सजल उपस्थित थी। गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ जिसका संचालन संस्थाध्यक्ष विनय सिंह विनम्र ने किया। संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि गोष्ठी में कजरी गीत उत्तर प्रदेश के मिट्टी की सुगंध अवधि मिठास का रसास्वादन तथा कविता, गज़ल,मुक्तक का श्रवण कर लोग मंत्रमुग्ध हुए। उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, श्रीमती बीनू त्रिपाठी विभु, रामजीत गुप्ता, नरसिंह हैरान जौनपुरी, त्रिलोचन सिंह अरोरा, शिवशंकर मिश्र, राजेंद्र चतुर्वेदी, लालबहादुर यादव कमल, आत्मिक श्रीधर मिश्र, सुशील शुक्ला नाचीज़, डॉ वफ़ा वारसी,अजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।अंत में नरसिंह हैरान जौनपुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता