*केंद्र प्रमुख गोवेली दिनानाथ दुधसागरे का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न*।

*केंद्र प्रमुख गोवेली दिनानाथ  दुधसागरे   का  सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न*
 ठाणे : कल्याण पश्चिम स्थित  रौनक सिटी क्लब  स्थित सभागृह में विभाग निरीक्षक( केंद्रप्रमुख -गोवेली ) दिनानाथ लक्ष्मण दुधसागरे का सेवा संपूर्ति  का भव्य समारोह संपन्न हुआ। 
समारोह का प्रारंभ प्रख्यात गायक संजय वाघ  के  सुरीले गीतों से हुआ। 
समारोह में कल्याण पंचायत समिती गटशिक्षणाधिकारी  मोटघरे मैडम मुख्य अतिथि थीं। अतिथियों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुख्य कार्यकारी अभियंता महेंद्र उबाळे , सेवा निवृत्त नायब तहसीलदार  अशोक दुधसागरे, डेप्युटी कलेक्टर  पालघर महेश दुधसागरे , रामबाग के  नगरसेवक  गणेश जाधव,सभी अतिथि तथा
 दुधसागरे एवं वाघ परिवार के  सभी संबंधी, स्नेहियों ने सत्कार मूर्ति दिनानाथ दुधसागरे का सत्कार कर   उनके द्वारा 38 वर्षेों की अखंड सेवा किस प्रकार  की  इस संदर्भ में  उपस्थित  गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किया। उनके  मामा बाल सखा प्रशांत जगताप ने भी  शुभकामनाएँ दीं। तथा बौद्ध महासभा के   प्रबुद्ध गायकवाड ने अपने भाषण के माध्यम से दुधसागरे सरा के प्रकाश डाला। उसी प्रकार   (केंद्रप्रमुख),   पारा पाटील (केंद्रप्रमुख)  केदारे, प्रबुद्ध गायकवाड,   (सेवानिवृत्त प्राचार्य छबिल दास शाळा दादर) , सुधाकर खैरे (पतपेढी संचालक) , सुभाष आखाडे,सदानंद गायकवाड  ने भी अपने शब्द सुमनों से सत्कारमूर्ति को शुभकामनाएं दी। सत्कार मूर्ति के  सभी मिञ परिवार तथा  दुधसागरे , वाघ, गायकवाड और पवार परिवार के सभी संगे संबंधी, 
रिश्तेदार, मित्रों ने   सत्कार मूर्ति दिनानाथ दुधसागरे का सत्कार किया । वरिष्ठ समाजसेविका आई (माताजी) सौ.नीला गोविंद वाघ के आशीर्वाद से उच्च शिक्षित सामाजिक कार्यकर्ता विजय वाघ, संजय वाघ एवं मिलिंद वाघ  उपस्थित रहें  ।समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विजय वाघ सर ने सामाजसेवी शिक्षाविद्  चंद्रवीर बंशीधर यादव के  बारे में बताया कि  यादव  और वाघ भले ही अलग-अलग सरनेम  भिन्न -भिन्न  हो परंतु वे मेरे ही 
 परिवार के सदस्य जैसे हैं।।श्री यादव   ने  उपस्थित अतिथियों का  सत्कार 
किया । इस अवसर पर सत्कार मूर्ति  दिनानाथ  दुधसागरे सर  ने सभी को अपना स्नेह दिया।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग सहकारी बँक संचालिका शोभा प्रविण गायकवाड ने  उत्तम एवं सुंदर सूत्रसंचालन किया।सत्कार मूर्ति की उच्च शिक्षित पत्नी वरिष्ठ मुख्याध्यापिका  प्रियंका दुधसागरे ने सभी उपस्थित गणमान्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने स्नेह भोजन का आस्वाद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न