रचिता दीक्षित स्नातक शिक्षा काल में उत्कृष्ट प्रतिभा हेतु सम्मानित

रचिता दीक्षित स्नातक शिक्षा काल में उत्कृष्ट प्रतिभा हेतु सम्मानित 
मुंबई 
महानगर के उत्कृष्ट साहित्यकार, वरिष्ठ लेखक शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित की बेटी रचिता दीक्षित स्नातक (संस्कृत) की  मेधाविनी व समर्पित छात्रा ने अपने तीन वर्षों में निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सह-पाठ्यक्रमीय सहभागिता का परिचय दिया।प्रथम वर्ष (FYBA) में रचिता ने संस्कृत DSC-1, DSC-2 तथा VSC में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिसके लिए उन्हें सोमैया कालेज की संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. मृणाल भट्ट द्वारा शनिवार 28 फरवरी 2026 को सम्मानित किया गया।उनकी यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनके विषय में प्रारम्भ से ही मजबूत पकड़ का प्रमाण है।द्वितीय वर्ष (SYBA) में उन्होंने पूरे SYBA में समग्र प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें यह पुरस्कार मंच पर प्राचार्य डॉ. किशन पवार तथा मुख्य अतिथि संदीप परब द्वारा प्रदान किया गया जो अत्यंत गौरव का क्षण था।इसी वर्ष उन्होंने वर्तनी अनुलेखनम्,वक्तृत्व,पदनिर्मिति, शब्द-क्रीडा,निबंध लेखन, समानार्थक स्पर्धा आदि विविध प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए कई पुरस्कार जीते।तृतीय वर्ष (TYBA) में भी रचिता ने अपनी उत्कृष्टता का क्रम जारी रखा और कई महत्त्वपूर्ण सम्मान अर्जित किए।जिनमें वार्तावली वाचनम् में प्रथम पुरस्कार, गीताक्विज़ में द्वितीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार तथा प्रतिष्ठित संस्था श्री गुरुकुलम् न्यास द्वारा प्रदत्त विशेष पुरस्कार शामिल हैं।उन्होंने संस्कृत AEC विषय में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया तथा के. जे. सोमैया आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के संस्कृत विभाग द्वारा सम्मानित हुईं।इन तीनों वर्षों में रचिता ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह के बल पर स्वयं को एक उत्कृष्ट, सर्वांगीण एवं प्रेरणादायी छात्रा सिद्ध किया है जो न केवल एक संस्कृत विदुषी के रूप में,बल्कि एक सर्वोत्कृष्ट उपलब्धिकारिणी के रूप में भी उभर कर सामने आई हैं।उक्त सम्मान पाने पर परिवार के सदस्यों सहित शुभचिंतकों ने रचिता दीक्षित को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न