थर्ड एनुअल ऑर्गेनिक वेजिटेबल, मेडिसिनल प्लांट एंड फ्लावर शो एक्सपो”

थर्ड एनुअल ऑर्गेनिक वेजिटेबल, मेडिसिनल प्लांट एंड फ्लावर शो एक्सपो” 
आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को सीमपी डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में आयोजित “ थर्ड एनुअल ऑर्गेनिक वेजिटेबल, मेडिसिनल प्लांट एंड फ्लावर शो एक्सपो” के तृतीय दिवस पर अथर्वन फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस एवं सिम्पोजियम कॉलेज के आईक्यूएसी, डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, वाईबीसी एवं आईआईसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका थीम रहा — “पेटल्स, प्लांट्स एंड प्योर लिविंग”।

अथर्वन फाउंडेशन एवं सीमपी डिग्री कॉलेज के मध्य पर्यावरणीय सतत विकास एवं  समस्याओं पर हुए एमओयू के अंतर्गत फाउंडेशन को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. सरिता श्रीवास्तव ( आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने न सिर्फ फाउंडेशन सदस्यों को आमंत्रित किया बल्कि मंच साझा कर पर्यावरण संबंधी समस्याओं को सामने रखते हुए समाधान  पर भी चर्चा का अवसर संस्था सदस्य को दिया। संस्था की तरफ से प्रो डॉ सरिता श्रीवास्तव को सचिव संस्था ने सप्रेम धन्यवाद और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता की कामना की।
इस कार्यक्रम की थीम वक्ता डॉ मृदुला त्रिपाठी थी और गेस्ट वक्ता 
अथर्वन फाउंडेशन की सेक्रेटरी डॉ. कंचन मिश्रा थी जिन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीर समस्या पर प्रकाश डालते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं उसके समाधान पर विचार व्यक्त किए। वहीं फाउंडेशन की मेंटर डॉ. उपमा नारायण ने फाउंडेशन के सिद्धांत एवं कार्यशील को विस्तार से साझा किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

कॉलेज के प्रोफेसर्स, अन्य गणमान्य अतिथियों, पीएचडी स्कॉलर्स एवं उपस्थित ऑडियंस ने फाउंडेशन के विचारों की सराहना करते हुए जोरदार तालियों से स्वागत किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य — डॉ. अल्का दास, मोहिता त्रिपाठी, हेमंत कुमार, सुषमा सिंह, सोनिका सिंह, प्रीति गुप्ता एवं अर्चना वर्धन की गरिमामयी रूप से उपस्थित रही।

अथर्वन फाउंडेशन भविष्य में भी एनवायरनमेंटल अवेयरनेस एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती