उत्तर भारतीय समाज का संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ भव्य एवं दिव्या रूप में, हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ -पुणे कोथरूड

उत्तर भारतीय समाज का संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ भव्य एवं दिव्या रूप में,  हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ -पुणे  कोथरूड

पुणे में रहने वाले उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने बहुत ही भव्य एवं दिव्या रूप में हर्षोल्लास के साथ रामचरितमानस संगीत में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण पहुंचे जितने भी भक्तगण पहुंचे सभी को सर्वप्रथम साप्रेम भेंट के रूप में पतित पावनी मां गंगा प्रयागराज संगम का तुलसी दल मिश्रित चरण-अमृत पान कराया गया उसके उपरांत तिलक लगाकर भगवा गमछे से सभी हजारों भक्तों का स्वागत सत्कार करते हुए उचित स्थान पर बैठने का निवेदन किया गया तथा सभी ने प्रभु श्री राम तथा पवनसुत हनुमान बजरंगबली के यश कीर्ति को बढ़ाने वाला संगीतमय सुंदर कांड पाठ का सभी ने श्रवण किया
उसके उपरांत सभी ने महाप्रसाद (भोजन) ग्रहण करके सभी भक्तगण अपने निवास स्थान पर सकुशल गए
सभी भक्तगणों में काफी हर्षोल्लास  देखने को मिला प्रभु श्री राम नाम में सभी भक्त रूप में डूब कर मस्ती से झूमते नाचते गाते नजर आए तथा प्रभु श्री राम की जय कारों से पूरा प्रांगण ,जय श्री राम, हर हर महादेव, पवनसुत हनुमान की जय ,गंगा मैया की जय, नारो से पूरा परिसर भक्तिमय  हो गया
इस कार्यक्रम में हर उम्र हर वर्ग तथा हर आयु के लोग उपस्थित हुए थे इसमें काफी अधिक मात्रा में महिलाएं बच्चे तथा वृद्धि लोगों की उपस्थिति हुई
इस मौके पर आयोजनकर्ता युवा नेता  तथा  लोकप्रिय , समाजसेवी उत्तर भारतीय समाज के  श्री सुशील कुमार शर्मा( युवा भाजपा,  ओबीसी नेता )
 जी ने बताया कि ऐसे अनेक सामाजिक कार्य वर्ष भर हमारे उत्तर भारतीय समाज के लोग पुणे में करते रहते हैं तथा यह आयोजन कई वर्षों से चला आ रहा है इसमें लोगों की एकता ,आपसी भाईचारा प्रेम व्यवहार एवं सौहार्द एकता को बढ़ाने के उद्देश्य से सुशील कुमार शर्मा जी एवं उनके सहयोगी  संतोष शर्मा ,संदीप यादव, आदित्य यादव ,राजेंद्र  गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा ,पवन सिंह ठाकुर, धीरेंद्र सिंह ,मनोज सेन, रोहिणी पटेल, अभिषेक सिंह, अभिजीत सिंह ,विंध्यवासिनी पांडे, मनोज प्रजापति ,विनय सिंह , सुरेश विश्वकर्मा आदि सहयोगी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण जिम्मेदारी को निर्वाह किया तथा सभी ने आए हुए भक्तगणों का विशेष ध्यान तथा सहयोग प्रदान किया

Comments