नगराध्यक्ष राकेश सिंह के प्रयासों से 50 सालों से चल रहा विवाद समाप्त
नगराध्यक्ष राकेश सिंह के प्रयासों से 50 सालों से चल रहा विवाद समाप्त
रामगंज। नगर पंचायत रामगंज के वार्ड सैलखा में यादव बस्ती में 50 साल से अधिक समय से चल रहा विवाद नगराध्यक्ष राकेश सिंह के प्रयासों से समाप्त हो गया। उन्होंने सभी हिस्सेदारों को समझा बुझाकर रास्ते का निर्माण करवा दिया गया और सभी लोगों की सहमति से पारिवारिक बंटवारा भी करा दिया। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि सभासद विनय पांडे का अतुलनीय सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि हमारे मिशन विवादमुक्त नगर पंचायत बनाने में हम एक कदम और आगे चल पड़े हैं। कुछ मामलों में कुछ लोग असंतुष्ट हो सकते मगर हमारा मकसद किसी को दुख पहुंचना नहीं है, बस विवाद को खत्म करके सामंजस्य बनाए रखना हैं।
Comments
Post a Comment