अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच की इकाई द्वारा दिल्ली में तरूणनाद - 2 का आयोजन 27 फरवरी को दिल्ली में
अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच की इकाई द्वारा दिल्ली में तरूणनाद - 2 का आयोजन 27 फरवरी को दिल्ली में
विकास मिश्र, दिल्ली
अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच की इकाई अजय युवा मंच के तत्वावधान में 27 फरवरी 2026 को दिल्ली में आश्रम स्थित कबीरा स्टूडियो में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के युवाओं की तरुणनाद-2 के नाम से एक स्वरचित हिंदी काव्य प्रतियोगिता होने जा रही है। यह काव्य प्रतियोगिता राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच के संस्थापक विनोद कौशिक पूर्व आई पी एस,राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. प्रीता पँवार पूर्व प्राचार्या व श्री राजपाल यादव , पूर्व महाप्रबंधक कोल इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है।संस्था के अन्य उपस्थित रहने वाले मूख्य पदाधिकारी होंगे श्रीमती मंजु तंवर, हेमंत अग्रवाल, विकास शुक्ला ,विवेक ऐरन , अनन्या पहाड़ी, सागर ठकराल व विक्रांत विदित । उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरुस्कार स्वरूप सम्मानित धनराशि, मोमैंटो व सर्टिफिकेट दिए जाएँगे । इसके अतिरिक्त प्रतिभागिता सर्टिफिकेट सभी प्रतिभागियों को दिए जाएँगे। इस काव्य अनुष्ठान में कई गणमान्य व्यक्ति व प्रबुद्ध साहित्यकारों की शिरकत रहेगी।यह जानकारी पत्रकार सुभाष श्रीवास्तव को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रीता पंवार ने दी है।इस कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ साहित्यकार भी शामिल होगे।शामिल होने वाले अतिथियों में शन्नो श्रीवास्तव,सुधा मिश्रा,मनोज मनमौजी , कमांडो समोद सिंह, राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा ,प्रेरणा सिंह, बबीता गर्ग,मंजूषा पँवार , प्रोफेसर सी एम एस रावत, डॉ अमृता अमृत, सुभाष श्रीवास्तव प्रतापगढ़ी, गोल्डी गीतकार ,लोकेश क्रांति , देवेंद्र गौड़, स्वदेश चरौरा,कीर्ति गर्ग,कविता अधलखा,आर के वर्मा, कबीरा,राधा अग्रवाल आदि शामिल होगे ।
Comments
Post a Comment