रूद्र महायज्ञ से पूर्व 108 कन्याओं की निकली कलश यात्रा

रूद्र महायज्ञ से पूर्व 108 कन्याओं की निकली कलश यात्रा 
जौनपुर । जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित धिरौली नानकार गांव के प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ के पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर सूर्यभान यादव सिर पर कलश रख तथा 108 कन्याएं हाथों में धर्म पताका लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी व पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है। यात्रा में शामिल होने मात्र से कई तीर्थों के बराबर फल मिल जाता है। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को बेदी पूजन व कथा तथा अगले दिन सामूहिक रूद्राभिषेक अंतिम दिवस रविवार को हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। यात्रा में अनूप मिश्रा,अमर चतुर्वेदी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, आदित्य, विजय यादव,गुलाब यादव, प्रधान संतोष यादव, रमेश तिवारी आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती