हिंदी भाषी समाज से तत्काल माफी मांगे मुख्यमंत्री : मनीष दुबे

हिंदी भाषी समाज से तत्काल माफी मांगे मुख्यमंत्री : मनीष दुबे
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के हिंदी भाषा विभाग के मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हिंदी भाषी समाज से तत्काल माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसकी मांग पर महाराष्ट्र में हिंदी की शिक्षा पहली क्लास से लागू करने के निर्णय लिया ? महाराष्ट्र के प्रशासन की भाषा मराठी है,बोलचाल की भाषा मराठी है। पिछले कई सालों से महाराष्ट्र में भाषा का विवाद में चल रहा है। ऐसे गंभीर समय पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने और हिंदी भाषियों का मसीहा बनने के लिए हिंदी भाषा के अनिवार्यता की बात कही। दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री आने वाले महानगरपालिका चुनाव में हिंदी भाषी वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए यह चाल चली । उन्होंने मराठी और हिंदी भाषियों में झगड़ा लगाने का काम किया है। मनीष दुबे ने कहा कि हिंदी भाषी समाज अपने आप को शर्मिंदा महसूस कर रहा है ,इसलिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को हिंदी भाषी समाज से तुरन्त माफी मांगना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*