उत्तर भारतीय मोर्चा ने किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप जैन का सम्मान
उत्तर भारतीय मोर्चा ने किया नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप जैन का सम्मान
भायंदर। उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा आज शांति नगर, मीरा रोड स्थित कार्यालय में मीरा भायंदर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप जैन का स्वागत सम्मान किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने शॉल और पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान किया एवं आने वाले अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी l
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, नगरसेवक मनोज दुबे ,मोर्चा के जिला महासचिव कमलेश दुबे व संदीप तिवारी, रमेश मिश्रा, सुशील दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डीके पांडे, एडवोकेट पीआर शुक्ला, एडवोकेट मनीष तिवारी, पत्रकार महेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष रामानंद पांडेय व राजकुमार सिंह, युवा महामंत्री विवेक उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, प्रकाश सिंह,जेपी सिंह, संतोष सिंह,ओम पांडेय, सूरज तिवारी, महिला मोर्चा से चंद्रावती त्रिपाठी, पूजा विश्वकर्मा , डॉ एसपी त्रिपाठी, कुसुम जायसवाल जिला से रथिन दत्ता, सुनील केशरी, राजेश मिश्रा, सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।
इसी कार्यक्रम में नवनियुक्त कनाकिया मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा और नवघर मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता का भी सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने उत्तर भारतीय समाज के प्रति वर्षो से अपने लगाव को रेखांकित करते हुए सर्व समाज के साथ-साथ उत्तर भारतीयों के साथ हमेशा न्याय एवं हर सम्भव सहयोग करने की बात कही। संचालन कमलेश दुबे ने किया। अंत में उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया
Comments
Post a Comment