*उ.प्र.जद (यु) उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी पटेल का मुंबई में सम्मान*
*उ.प्र.जद (यु) उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी पटेल का मुंबई में सम्मान*
मुंबई- उत्तर प्रदेश की जनता दल (यु) की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी सिंह पटेल के मुंबई आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन केशव पाडा,मुलुंड प.पर किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक जगदीश सिंह पटेल,डॉ.
बाबूलाल सिंह पटेल,रमाशंकर तिवारी (महासचिव समाज वादी पार्टी मुंबई),डॉ.आर. एम.पाल (महासचिव महाराष्ट्र कांग्रेस उ.भा.सेल),समाज सेवक डॉ.राममूर्ति वर्मा,बी.चक्रवर्ती ने शाल एवम पुष्पगुच्छ देकर शालिनी पटेल का सम्मान किया।
इस अवसर पर बोलते हुए सुश्री शालिनी पटेल ने कहा कि वे हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लडती आ रही है।सदैव पिछड़ों,दलित ,गरीब, शीषितों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद रूप से सरकार व अधिकारियों के समक्ष पेश कर न्याय दिलाया है।
उन्होने सभी वरिष्ठ जनों का आशिर्वाद मांगा कि वह इस सामाजिक न्याय की लड़ाई को लडने हेतु उन्हे संबल प्रदान करें।उन्होंने सम्मान हेतु मुंबई के समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment