मनपा शिक्षक इंद्रसेन सिंह की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मनपा शिक्षक इंद्रसेन सिंह की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। सखाराम तरे मार्ग एमपीएस हिंदी शाला क्रमांक 2, दहिसर पश्चिम के वरिष्ठ शिक्षक इंद्रसेन आर सिंह 32 वर्षों की प्रदीर्घ सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवा संपूर्ति समारोह का आयोजन शाला संकुल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षण अधीक्षक यशवंत सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मीरा-भायंदर मनपा के वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वैज्ञानिक आनंद राय, शिक्षक नेता नरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व मुख्याध्यापक अवधेश सिंह, विनोद सिंह, प्रभुनाथ सिंह, सुनील सिंह, रविंद्र सिंह, राम अकबाल यादव, सुभाष यादव, राम कृपाल यादव, आदित्य पांडेय, रमापति मिश्र, शैलेंद्र दुबे, मुख्याध्यापक ब्रह्मदेव मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम में सत्कार मूर्ति इंद्रसेन सिंह के परिजनों सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, दीक्षा सिंह, साकेत सिंह, श्वेता सिंह, मृदुला सिंह के साथ ही मुजावर शेख, दिनेश कीरतकुडवे, महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, नीरज सिंह, जयप्रकाश सिंह, अरूण सिंह, अरविंद सिंह, दीपक बिंद, तुलसीराम दुबे, चंद्रशेखर नाईक, पुरेंद्र देवगिरकर, दिनेश यादव, चंद्रभान सिंह, विनय सिंह, राजीव मिश्रा, कैलाश यादव, मनीष वडोले, कौशलेंद्र सिंह, उदय सिंह, आर-उत्तर वार्ड प्रशासकीय कार्यालय के मुख्य लिपिक सुनील खैरमोडे समेत बड़ी तादाद में शिक्षकगण उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने इंद्रसेन आर सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। मान पत्र का वाचन शिक्षिका स्वाति चिकणे ने किया। शाला परिवार के राम प्रकाश गैरोला, राजेश उपाध्याय, प्रांजल वडे, मीना मोहोल, गणेश जोमदे, संगीता गोसावी, दर्शना राउत, अनघा कदम ने सत्कार मूर्ति तथा अतिथियों का सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक शरद सिंह ने किया।
Comments
Post a Comment