हिन्दी हाईस्कूल घाटकोपर में गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न

हिन्दी हाईस्कूल घाटकोपर में गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न
मुंबई :हिन्दी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित हिन्दी हाईस्कूल घाटकोपर में  विद्यालय के भूतपूर्व निदेशक, शिक्षण महर्षि स्व . आई डी . सिंह की स्मृति में अंतर्विद्यालयीन गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में समिति एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह ,  मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी  लालता प्रसाद सिंह , प्रधानाचार्य  राजेन्द्र कुमार डी सिंह , उप प्रधानाचार्य  अभय प्रताप सिंह, निर्णायक  प्रभाकर बागुल , शश सुनील तिवारी , डॉ. तेज बहादुर सिंह उपस्थित थे ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्वी टेंबुलकर ( कार्तिका हाईस्कूल कुर्ला ), द्वितीय  स्वारंगी चंद्रचूड़ ( उदयांचल हाईस्कूल विक्रोली) तृतीय पूजा अशोक कनौजिया ( हिंदी हाईस्कूल घाटकोपर ) तथा सांत्वना पुरस्कार आरुषी चौहाण (कार्तिका हाईस्कूल कुर्ला ), को प्राप्त हुवा । कार्तिका हाईस्कूल कुर्ला को विजेता घोषित कर चल शील्ड प्रदान किया गया । मुख्य अतिथि लालता प्रसाद सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी । प्रधानाचार्य  राजेन्द्र सिंह ने आभार प्रकट किया ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन